Uncategorized

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना MP

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना मध्य प्रदेश, मध्यप्रदेश तीर्थ दर्शन योजना, तीर्थ दर्शन योजना एमपी, पीडीएफ फॉर्म डाउनलोड, योजना के लाभ, ऑनलाइन आवेदन, लाभार्थी, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज, अधिकारिक वेबसाइट, आवेदन कैसे करें?, हेल्पलाइन नंबर (Mukhyamatri Tirth Darshan Yojana MP 2023 in Hindi) CM Tirth darshan Yojana Madhya Pradesh, Form pdf Download, How To Apply, Key Points, Eligibility Criteria, Beneficiaries, Required Documents, Official Website, Helpline Number

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना 2023 क्या है?

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना 2023 की शुरुआत मध्य प्रदेश सरकार द्वारा की गयी है। यह योजना प्रदेश के 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग नागरिकों के लिए मुफ्त तीर्थ यात्रा का प्रावधान करती है। इस योजना के तहत राज्य के बुजुर्ग व्यक्ति भारत के सभी तीर्थ स्थलों पर निःशुल्क यात्रा कर पाएंगे।

आज भी हमारे देश में बहुत ऐसे बुजुर्ग व्यक्ति हैं जो गरीब होने की वजह से तीर्थ यात्रा नहीं कर पाते हैं। इन सभी बातो को ध्यान में रखते हुए मध्यप्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना की शुरुआत की गयी है। इस योजना की विशेषता यह है कि इसमें न केवल फ्री यात्रा की जा सकेगी बल्कि बुजुर्ग लोगो को इसके साथ-साथ अन्य सभी तरह की मुफ्त सहायता भी दी जाएंगी जैसे रुकने की व्यवस्था, खाने-पीने की सामग्री, गाइड सहायता आदि। इस यात्रा में होने वाले सभी खर्चे राज्य सरकार उपलब्ध कराएगी।

जो लोग नि:शुल्क तीर्थ यात्रा में भाग लेना चाहते हैं, वे अब तीर्थ दर्शन पोर्टल से एमपी मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना आवेदन पत्र पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

यदि आप मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना मध्य प्रदेश 2023 मे Apply (ऑनलाइन आवेदन) करके इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो सभी जानकारी नीचे दी गयी है जैसे: आवेदन कैसे करें, आवश्यक दस्तावेज, अधिकारिक वेबसाइट, योजना के लाभ, पात्रता आदि।

इसके अलावा आप केंद्र सरकार या राज्य सरकार की सभी सरकारी योजनाओं की जानकारी yojanasarkar.in पर प्राप्त कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना 2023 Key Points

Name Of The Yojana मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना 2023
Purpose of the Yojana राज्य के 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग नागरिकों के लिए मुफ्त तीर्थ यात्रा की सुविधा प्रदान करना।
Start of Yojana 2023
Sector of Yojana State Government (Madhya pradesh)
Department of Yojana धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग, मध्यप्रदेश
Current Status Active
Beneficiary of Yojana 60 वर्ष से अधिक आयु के प्रदेश के सभी नागरिक।
Apply Process Online And Offline
Official Website https://dharmasva.mp.gov.in/
Download App जल्द जारी की जाएगी ।
Helpline No 0755-2575536

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना 2023 के लाभ एवं विशेषताएं / Benefits

  1. योजना का लाभ मध्य प्रदेश के 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग व्यक्तियों को दिया जाएगा।
  2. योजना के अंतगर्त राज्य के बुजुर्ग लोगो को फ्री में तीर्थ यात्रा करवाई जाएगी।
  3. तीर्थ यात्रा के दौरान सभी तरह की सहायता दी जाएगी जैसे चिकित्सा, भोजन, टूरिस्ट बीमा गाइड, रुकने की व्यवस्था आदि ।
  4. 65 वर्ष से अधिक आयु के एकल तीर्थ यात्री एवं 60 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग नागरिक को सहायक (केयर टेकर) ले जाने की पात्रता है।

Note – यात्रा के समय लोगो को कुछ दिशा निर्देशों का ख्याल रखना होगा जैसे – उन्हें संपर्क अधिकारी अनुरक्षक के निर्देशों का पालन करना होगा और साथ-साथ उनसे अच्छे व्यवहार में पेश आना होगा। ।

Also Read: मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना MP 2023 Apply Online | रजिस्ट्रेशन KYC Online | Status Check | Portal | Pdf फॉर्म Download

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना 2023 के लिए पात्रता / Eligibility Criteria

  1. आवेदक को मध्य प्रदेश का निवासी होना चाहिए।
  2. आयकर दाता न हो।
  3. आवेदक की आयु 60 वर्ष से अधिक होनी चाहिए। महिलाओं के मामले में 2 वर्ष की छूट है अर्थात वे 58 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुकी हो। ।
  4. यदि नागरिक 60% से अधिक विकलांग है तो उसके लिए आयु के सम्बन्ध में कोई बंधन नहीं है।
  5. आवेदक एक समूह बनाकर भी आवेदन कर सकते हैं लेकिन समूह केवल 25 नागरिको का होना चाहिए उससे ज्यादा नहीं।
  6. यदि पति–पत्नी साथ यात्रा करना चाहते है तो पति/पत्नी में से किसी एक को पात्रता होने पर जीवन साथी भी यात्रा पर जा सकता है, भले ही उसकी आयु 60 वर्ष से कम हो।
  7. आवेदक शारीरिक एवं मानसिक रूप से सक्षम होना चाहिए वह इनमे से किसी भी रोग से ग्रस्त नहीं होना चाहिए- टी.बी., कोंजेष्टिव कार्डियाक, शवास में अवरोध सम्बन्धी बीमारी, कोरोनरी अपर्याप्तता, कोरोनरी थ्रोम्बोसिस, मानसिक व्याधि, संक्रमण कुष्ठ रोग आदि
  8. यात्रा करने हेतु आवेदक द्वारा शारीरिक एवं मानसिक रूप से सक्षम होने और किसी संक्रामक रोग से ग्रसित नहीं होने का चिकित्‍सीय प्रमाण-पत्र आवेदन में दिया जाना अनिवार्य है।

Also Read: लाडली बहना आवास योजना मप्र 2023 | Ladli Behna Awas Yojana MP | अब पैसों के साथ घर भी मिलेगा, यहाँ से करें आवेदन

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना 2023 आवश्यक दस्तावेज / Required Documents

  1. आधार कार्ड
  2. आयु प्रमाण पत्र
  3. निवास प्रमाण पत्र
  4. आय प्रमाण पत्र
  5. मोबाइल नंबर
  6. पासपोर्ट साइज फोटो

Also Read: UPI ATM क्या है? | UPI ATM से UPI APP के द्वारा पैसे कैसे निकाले? | क्या एटीएम में यूपीआई का उपयोग कर सकते हैं? | यूपीआई एटीएम से नकद निकासी सीमा कितनी है?

SOME USEFUL IMPORTANT LINKS

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना मध्य प्रदेश Official Website CLICK HERE
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना मध्य प्रदेश PDF Form CLICK HERE
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना परिपत्र CLICK HERE
धर्मस्व विभाग Official Website CLICK HERE
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना मध्य प्रदेश Android APP UPDATED SOON
Join Our Telegram Channel CLICK HERE
Join Our Whatsapp Group CLICK HERE

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना 2023 में आवेदन कैसे करें / How To Apply

  1. यदि आप एमपी मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना में ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं तो आपको ऊपर दी गयी SOME USEFUL IMPORTANT LINK के सेक्शन में जाकर मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना मध्य प्रदेश PDF Form के सामने दिए गए LINK पर CLICK करना होगा।
  2. CLICK करने के बाद आपके सामने पीडीएफ फाइल खुल कर आएगी। इसे आप डाउनलोड के बटन पर CLICK करके डाउनलोड कर सकते हैं।
  3. डाउनलोड करने के बाद आपको इसका प्रिंट निकालना होगा।
  4. प्रिंट निकालने के बाद फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी आपको ध्यान पूर्वक भरना होगा।
  5. जानकारियां दर्ज करने के बाद आपको अपने सभी जरूरी दस्तावेज़ अटैच करने होंगे।
  6. दस्तावेज अटैच करने के बाद आपको इस फॉर्म को तहसील, उप तहसील कार्यालय, नगर पालिका, नगर निगम, जनपद पंचायत कार्यालय में जाकर जमा कर देना है।
  7. इस प्रकार आप सफलतापूर्वक आवेदन कर पाएंगे।

Also Read: मेरा बिल मेरा अधिकार योजना 2023 | My Bill My Adhikar Yojana 2023 | खरीदे गए सामान का बिल अपलोड करके जीत सकते हैं 1 करोड़ रुपये तक का कैश प्राइज

Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana में ऑफलाइन आवेदन कैसे करे?

  1. इसके लिए आपको अपने नजदीकी तहसील कार्यालय में जाना होगा।
  2. यहाँ से आपको योजना का आवेदन फॉर्म लेना होगा या आप ऊपर दी गयी SOME USEFUL IMPORTANT LINK के सेक्शन में जाकर मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना मध्य प्रदेश PDF Form के सामने दिए गए LINK पर CLICK करके भी आवेदन पत्र को डाउनलोड कर सकते हैं।
  3. आवेदन फॉर्म प्राप्त करने के पश्चात एक बार आवेदन फॉर्म को अच्छे से पढ़ लें और उसमें पूछी गई सभी प्रकार की जानकारियों को ध्यान पूर्वक भरे।
  4. सभी प्रकार की जानकारी दर्ज करने के बाद आपको अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों को आवेदन पत्र के साथ अटैच करके तहसीलदार अधिकारी के पास जाकर जमा करवाना होगा।
  5. इसके बाद अधिकारी द्वारा आपका भरा हुआ आवेदन पत्र को जांचने के बाद आपको सूचित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के कुछ महत्वपूर्ण दिशा निर्देश

  • आवेदक द्वारा आवेदन पत्र को हिंदी में भरा जाना है।
  • आवेदन पत्र में आवेदक को एक रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो लगाना है।
  • आपात स्थिति के लिए किसी संबंधित व्यक्ति का मोबाइल नंबर तथा निवास का पता प्रदान करना अनिवार्य है।
  • यात्रा के दौरान अच्छा आचरण रखें। यात्रा के अनुभव एवं वृत्तांतो को आपस में बांटे।
  • यात्रा के दौरान ज्वलनशील पदार्थ तथा मादक पदार्थ ले जाना मना है।
  • यात्रा में कोई भी बहुमूल्य रत्न, आभूषण आदि साथ ले जाना वर्जित है।
  • यात्रा के दौरान संपर्क अधिकारी / पर्यवेक्षक/ अनुरक्षक के निर्देशो का पालन करना आवश्यक है।
  • यात्रियों से यह निवेदन है कि यात्रा के दौरान कोई भी ऐसा आचरण ना करें जिससे कि प्रदेश की छवि धूमिल हो।
  • यात्रियों से अपेक्षा है कि वे मौसम के अनुरूप वस्‍त्र, ऊनी वस्‍त्र, व्‍यक्तिगत उपयोग की सामग्री यथा कंबल, चादर, तौलिया, साबुन, कंघा, दाढी बनाने का सामान, दवाईयां आदि साथ में रखें।
  • यात्रियों को अपने साथ परिचय पत्र जैसे – आधार कार्ड/वोटर कार्ड साथ में रखना अनिवार्य है।
  • यात्रा के दौरान कोविड प्रोटोकॉल का पालन अनिवार्य रूप से किया जाए।
  • यात्रा के दौरान होने वाली किसी दुर्घटना अथवा कठिनाई के लिये राज्‍य शासन अथवा उसका कोई अधिकारी/ कर्मचारी उत्‍तरदायी नहीं होगा।

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना फार्म pdf

इस योजना का PDF फॉर्म डाउनलोड करने के लिए आपको SOME USEFUL IMPORTANT LINK के सेक्शन में मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना परिपत्र के सामने दिए गए LINK पर CLICK करना होगा। CLICK करने के बाद आपके सामने PDF फाइल खुल कर आएगी। इसे आप डाउनलोड के बटन पर CLICK करके डाउनलोड भी कर सकते हैं।

Also Read: किसान ऋण पोर्टल | Kisan Rin Portal | अब सब्सिडी वाला KCC लोन मिलना होगा और भी आसन | जाने कैसे आवेदन करे?

परिपत्र डाउनलोड करने की प्रक्रिया

इसके लिए आपको ऊपर दी गयी SOME USEFUL IMPORTANT LINK के सेक्शन में जाकर मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना मध्य प्रदेश PDF Form के सामने दिए गए LINK पर CLICK करना होगा। CLICK करते ही PDF फॉर्म खुल जायेगा। आप इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं।

ध्यान दें:- आवेदन करने से पूर्व इस परिपत्र को जरुर पढ़ लें।

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के में शामिल प्रमुख तीर्थ स्थल

  1. बद्रीनाथ
  2. ज्ग्गन्नाथपुरी
  3. केदारनाथ
  4. द्वारका
  5. अमरनाथ
  6. हरिद्वार
  7. तिरुपति
  8. अजमेर शरीफ
  9. वैष्णोदेवी
  10. शिर्डी
  11. काशी (वाराणसी )
  12. गया
  13. श्रवणबेलगोला
  14. वेलगनी चर्च (नागपट्टम)
  15. अमृतसर
  16. रामेश्वरम
  17. सम्मेद शिखर
  18. गंगासागर
  19. पटना साहिब
  20. कामाख्या देवी
  21. गिरनारजी
  22. उज्जैन
  23. मेहर
  24. चित्रकूट
  25. श्री रामराजा मंदिर ओरछा एवं ओंकारेश्वर/महेश्वर
  26. मूडवारा

FAQ

Q. MP मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना मध्य प्रदेश क्या है?

यह योजना प्रदेश के 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग नागरिकों के लिए मुफ्त तीर्थ यात्रा का प्रावधान करती है। इस योजना के तहत राज्य के बुजुर्ग व्यक्ति भारत के सभी तीर्थ स्थलों पर निःशुल्क यात्रा कर पाएंगे।

Q. मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना को किस राज्य में शुरू किया गया है?

इस योजना को मध्य प्रदेश राज्य में शुरू किया गया है।

Q. मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के लिए कौन पात्र होगा?

60 वर्ष से अधिक आयु के प्रदेश के सभी नागरिक।

Q. मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना मध्य प्रदेश के लिए फॉर्म कहाँ से प्राप्त करें?

ऊपर दी गयी SOME USEFUL IMPORTANT LINK के सेक्शन में जाकर मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना मध्य प्रदेश PDF Form के सामने दिए गए LINK पर CLICK करके फॉर्म डाउनलोड कर सकते है।

Q. मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना में आवेदन कैसे करें?

इसके लिए आपको ऊपर दी गयी SOME USEFUL IMPORTANT LINK के सेक्शन में जाकर मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना मध्य प्रदेश PDF Form के सामने दिए गए LINK पर CLICK करके आवेदन फॉर्म डाउनलोड करना होगा। फिर मांगी गयी सभी जानकारियों को भर कर उसे जमा कर दें। प्रक्रिया ऊपर दे दी गयी है।

Recent Posts

पीएम सूर्योदय योजना

पीएम सूर्योदय योजना 2024 | PM Suryoday Yojana 2024: सरकार दे रही है मुफ्त में सोलर पैनल 1 करोड़ घरों के लिए | यहाँ से करे आवेदन

मध्य प्रदेश बेरोजगारी भत्ता योजना

मध्य प्रदेश बेरोजगारी भत्ता योजना 2023 | MP Berojgaari Bhatta Yojana: Online Registration

पीएम जनमन योजना

PM JANMAN Yojana | पीएम जनमन योजना: पहली किस्त जारी, लाभार्थी सूची देखें | पीएम आदिवासी लोगों को बेहतर स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली, सड़क, पोषण, दूरसंचार कनेक्टिविटी देंगे।

यूपी संभव पोर्टल

यूपी संभव पोर्टल | UP Sambhav Portal : अब सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने होंगे | सरकारी काम होगा मिनटों मे

मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना

मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना 2023 | राजस्थान फूड पैकेट योजना | Annapurna Food Packet Yojana Rajasthan | गरीबों को मिलेगा फ्री फूड पैकेट

e-Pramaan Portal

e-Pramaan Portal 2023 | ई-प्रमाण पोर्टल: अब भारत के सभी राज्यों की सरकारी योजनाओं और सेवाओं की जानकारी मिलेगी एक ही पोर्टल पर


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

सर्व जनतेला सरकारी योजना, नोकरी, नवीन स्टार्टअप माहिती आपल्या मोबाइल वर हवी असेल तर खालील फॉर्म सबमिट करा.​