Gold Silver Price Today: चांदी के भाव 71 हजार से नीचे, सोना के भी गिरे दाम, चेक करें आज के रेट – gold silver price today price of silver fell below 71 thousand gold price also fell check todays rate


Gold Silver Price Today, February 5: इस सप्ताह के पहले दिन सोने चांदी के वायदा भाव में सुस्ती देखी जा रही है। आज दोनों के वायदा भाव गिरावट के साथ खुले। सोने के वायदा भाव 62,450 रुपये और चांदी के 70,900 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने—चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेज रही। लेकिन बाद में इनकी कीमतों में गिरावट देखी जाने लगी
सोना के वायदा भाव गिरे
सोने के वायदा भाव की शुरुआत आज गिरावट के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट 69 रुपये की गिरावट के साथ 62,493 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 119 रुपये की गिरावट के साथ 62,443 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 62,493 रुपये के भाव पर दिन का उच्च स्तर और 62,400 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। पिछले साल दिसंबर महीने में सोने के वायदा भाव ने 64,063 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छुआ था।
चांदी के वायदा भाव भी लुढ़के
चांदी के वायदा भाव की शुरूआत आज सुस्ती के साथ हुई। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मार्च कॉन्ट्रैक्ट आज 432 रुपये की गिरावट के साथ 70,776 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 279 रुपये की गिरावट के साथ 70,929 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 70,950 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 70,776 रुपये प्रति किलो के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। पिछले साल दिसंबर महीने में चांदी के वायदा भाव 78,549 रुपये किलो के भाव पर पहुंच गए थे।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेज शुरुआत के बाद फिसले सोने—चांदी के वायदा भाव
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने—चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। लेकिन बाद में इनके भाव में सुस्ती देखी जाने लगी। Comex पर सोना 2,057.89 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 2,053.70 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 6.30 डॉलर की गिरावट के साथ 2,047.70 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 22.84 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 22.79 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.16 डॉलर की गिरावट के साथ 22.63 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।
First Published – February 5, 2024 | 9:50 AM IST



